उप्र युवा व्यापार मंडल ने मनाया सांसद महेश शर्मा का जन्मदिन
नोएडा।PNI News। गौतम बुध नगर के सांसद एवं भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा का जन्मदिवस उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारी समाज ने धूमधाम से मनाया। प्रवक्ता प्रवीण गर्ग ने बताया कि आज महेश शर्मा का जन्मदिवस कैलाश हॉस्पिटल में धूमधाम से मनाया गया।
प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन व चेयरमैन नवनीत गुप्ता के नेतृत्व में सांसद का जन्मदिवस बनाया गया।
उन्होंने आगे बताया कि महेश शर्मा ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन और पूरी टीम का पटका पहना कर स्वागत किया, और व्यापारी समाज के लिए निरंतर कार्य करने के लिए संदेश दिया।

प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि यह हमारे लिए बहुत ही गौरव का क्षण है कि हमारे सांसद व्यापारियों के साथ मिलकर अपना जन्म दिवस मना रहे हैं, व्यापारी वर्ग हमेशा उनका ऋणी रहेगा। विकास जैन ने बताया कि आज सांसद का जन्मदिवस केक काटकर और पुष्प माला पहना कर मनाया गया। चेयरमैन नवनीत गुप्ता, प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग, नरेश बंसल, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री कपिल सभरवाल कानपुर, उद्योग प्रकोष्ठ से उपाध्यक्ष अंकित जी व अमित गोयल अन्य व्यापारी वर्ग ने सांसद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की कामना की।
गौतम बुध नगर सांसद महेश शर्मा ने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि हम हमेशा आपके साथ मिलकर कार्य करेंगे। महेश शर्मा ने सभी निर्विरोध निर्वाचित व्यापार मंडल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।


