व्यापारी एकता दिवस के रूप में मनाया गया चेयरमैन नवनीत गुप्ता का जन्मदिन
नोएडा।PNI News। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि नवनीत गुप्ता हर समय व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हैं और उनके लिए तन मन धन से हमेशा तैयार रहते हैं, ऐसे महापुरुष का जन्म दिवस आज व्यापारी एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि यह समय व्यापारियों के लिए बहुत परेशानियों वाला है ,व्यापारी एकता को बुलंद करने के लिए हर वर्ष 5 अक्टूबर को व्यापारी एकता दिवस का आयोजन प्रदेश में किया जाएगा।

व्यापार मंडल के महामंत्री प्रवीण गर्ग ने प्रदेश से आए हुए सभी व्यापारी प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वह एक हो जाएं जिससे आने वाले समय में हमें परेशानियों का सामना ना करना पड़े। प्रदेश पदाधिकारियों ने चेयरमैन नवनीत गुप्ता को केक कटवा कर और बुके देकर सम्मानित किया और उनके सुखद जीवन की मनोकामना की।
व्यापारी एकता दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग प्रकोष्ठ से प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता जिला अध्यक्ष लघु अग्रवाल सावेरी से अध्यक्ष संदीप गर्ग तिगड़ी मार्केट से अध्यक्ष निखिल अग्रवाल वरिष्ठ व्यापारी नेता मूलचंद गुप्ता, सतपाल जैन, ओम प्रकाश अग्रवाल मित्र मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जै, उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, महासचिव विकास बंसल व सैकड़ों की संख्या में व्यापारी नेता उपस्थित हुए। चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर भंडारा लगा कर हजारों लोगों को खाना खिलाया।


