वर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन ने भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर में सद् भावना सेवा संस्थान के द्वारा लोगों की मदद के लिये अनिल सिंह को किया सम्मानित
नोएड़ा।PNI News। सद् भावना सेवा संस्थान द्वारा पिछले 11 वर्ष से सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को नज़दीक के सरकारी अस्पताल में पहुँचाने का कार्य चल रहा है कोविड - 19 में भी सद् भावना सेवा संस्थान द्वारा 70896 लाख परिवारों को 1-1 सप्ताह का राशन व रोज़ाना की आवश्यकता वाली वस्तुओं का वितरण किया गया था कोरोना की दूसरी लहर की तबाही में सद् भावना सेवा संस्थान की 318 एम्बुलेंसो द्वारा 12 राज्यों में 7891 लोगों को अस्पताल व 783 लोगों को मोर्चरी बस द्वारा शमशान घाट पहुँचाने के साथ उनका अंतिम संस्कार आदि की व्यवस्था भी की गई । घर पर 1900 मरीज़ों को खाना पहुँचाने का कार्य किया गया।

सद् भावना सेवा संस्थान द्वारा 2 बस जिसमें सभी सुविधाएँ उपलब्ध होगी वेनटीलेटर आई सी यू गंभीर परिस्थिति में घायल व अन्य किसी प्रकार से पीड़ित मरीज़ों को अस्पताल तक पहुँचाने व शिफ़्ट करने में मदद मिलेगी।


