ओमीक्रॉन-1 के एचआईजी अपार्टमेंट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ओमीक्रॉन-1 के एचआईजी अपार्टमेंट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्रेटर नोए़डा के सेक्टर ओमीक्रॉन-1 के एचआईजी अपार्टमेंट में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ। इस मौके पर सोसाइटी के लोगों ने बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई। सोसाइटी की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने ध्वजारोहण के बाद कहा कि देश के विकास के लिए हर स्तर पर विकास जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपसी एकता, अखंडता, प्रेम, भाईचारा, सौहार्द और सद्भाव के जरिए ही हर तरह से विकास मुमकिन है।

इस मौके पर सोसाइटी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। महिलाओं ने देशभक्ति गीत पर डांस की प्रस्तुति कर वहां मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मौजूद पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा और संरक्षक यतेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि अमृतकाल में विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में हमारी सोसाइटी और यहां के लोग बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी का निर्वाह करते रहेंगे। शर्मा ने कहा कि हर व्यक्ति अपना काम पूरे मनोयोग से करता रहे यही उसकी ओर से देश के विकास में उसका योगदान है। 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोसाइट के उन बच्चों को सम्मानित भी किया गया जिन्होंने पिछले दिनों दसवीं की परीक्षा में शानदार उपलब्धि हासिल की है। नीट परीक्षा में चयनित हुए सोसाइटी के छात्र को भी सम्मानित किया गया।