8वां नेशनल बिजनेस सम्मिट तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

8वां नेशनल बिजनेस सम्मिट तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

नोएडा। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा देश के विकास व रोजगार में रिटेल सेक्टर की भूमिका पर परिचर्चा तथा समसामयिक समस्याओं के समाधान के विचार हेतु 8वां नेशनल बिजनेस सम्मिट तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

नेशनल बिजनेस सम्मिट का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ आदेश गुप्ता अध्यक्ष भाजपा दिल्ली प्रदेश, पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल, प्रवक्ता कांग्रेस गौरव बल्लभ जी एवं जिला अध्यक्ष नोएडा महानगर बीजेपी मनोज गुप्ता द्वारा किया गया। बिजनेस सम्मिट की अध्यक्षता राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने की संचालन राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री दीपक अग्रवाल, सभी अतिथियों का स्वागत संयोजक संजय गोयल महानगर अध्यक्ष नोएडा द्वारा किया गया। बिजनेस सम्मिट में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान प्रदेश के उद्योगपति
व व्यापारियों ने सहभागिता की।

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के 3 वार्षिक चुनाव बीपी शर्मा व नीरज बंसल चुनाव अधिकारी की देख रेख में सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए, जिसमें नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अमित गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, अजय गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजीत सिंह बग्गा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संतोष गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संदीप बंसल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री, गोविंद बाबू टाटा राष्ट्रीय महामंत्री, विकास गर्ग राष्ट्रीय महामंत्री, सानू गुप्ता राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राजीव जयराम, पंडित गजेंद्र शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, ओंकार केसरवानी राष्ट्रीय मंत्री, मनोज सिंघल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा नितिन गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा, शिवम विश्नोई राष्ट्रीय महामंत्री युवा, उल्लास दोनोरिया राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अनोज गुप्ता राष्ट्रीय मंत्री युवा, संगीता गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला, नीमा अग्रवाल राष्ट्रीय महामंत्री महिला, रीना सहाय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सभी पदाधिकारियों को पद व कर्तव्यों की शपथ दिलाई गई शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता के द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, राष्ट्रीय समन्वयक के पद पर मुदित अग्रवाल व संतोष मंगल को मनोनीत किया गया ।

आदेश गुप्ता अध्यक्ष भाजपा दिल्ली ने अपने उद्बोधन में कहा देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 30 फीसद तो देश के निर्यात में 48 फीसद की हिस्सेदारी रखने वाले एमएसएमई को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार से लेकर देश की सरकार ने बड़े कदम उठाए गए हैं। मुद्रा लोन छोटे व्यापारियों के लिए जेम पोर्टल के माध्यम से सरकारी विभागों की खरीदारी भ्रष्टाचार मुक्त कर छोटे मध्यम दुकानदारों की आय को बढ़ाने का काम कर कर रही है तथा छोटे व्यापारियों एमएसएमई मंत्रालय में सम्मिलित कर उत्थान का रास्ता खोलने का काम किया है। आज व्यापारी भयमुक्त होकर उत्तर प्रदेश में व्यापार कर पा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम RJUVS समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पुनः अध्यक्ष पद पर सुनने के लिए चुनने के लिए समस्त सदस्यों धन्यवाद देते हुए कहा आज से 5 वर्ष पूर्व इस समय जीएसटी लगाई जा रही थी, उस समय कहा गया था कि जीडीपी का हमारा 2 से 2.5% जीडीपी देश की बढ़ेगी। जिसका उद्देश्य था देश में जीडीपी बढ़ोतरी होगी तथा महंगाई पर नियंत्रण हो तथा देश में निवेश बढ़े और राजस्व की बढ़ोतरी हो तथा जो आम व्यापारी है उसको कागजी कार्यवाही से न गुजरना पड़े। आज वर्तमान परिस्थितियों में GST के जो उद्देश्य बनाए गए थे, उसमें जीएसटी जितनी सरल होनी चाहिए थी आम व्यापारी
के लिए अभाव दिखता है।

GST के 5 वर्ष का सफर देखें 2016-17 में जीडीपी हमारी 7.04% जीडीपी 2017-18 में 6.12%, 2018-19 में 4.18%, 2019-20 में - 7.30% 2020-2021 में 8.1% जीडीपी थी। वहीं देश की कुछ यूनिकॉर्न कंपनियों का लाभ 20% की अधिक तेजी से बड़ा है 2016-2017 में 13.63, 2017-2018 में 14.77, 2018-
2019 में 16.23, 2019-2020 में 15.48 2020-2021 में 17.90 लाख करोड़ में रहा।

वही देश के रिटेल सेक्टर ऑफलाइन व्यापार करने वालों की की इनकम घट रही है तथा दिक्कतें बड़ी हैं। सबसे बड़ी समस्या खुदरा व्यापार के लिए ई-कॉमर्स में रिटेल सेगमेंट में जिस तरह की ग्रोथ देखने को मिल रही है। वह खुदरा व्यापार के लिए दिक्कतें खड़ी करती जा रही है 2016 में 5 करोड़ लोग की शॉपिंग करते थे 2020 में 32 करोड़ लोग ई-शॉपिंग कर रहे हैं। विश्व में सर्वाधिक ग्रोथ ई-कॉमर्स में इंडिया में ही देखने को मिली यूएस में 12 परसेंट चाइना में 23 परसेंट इंडिया में 68% की ग्रोथ है। वर्तमान में फ्लिपकार्ट 45 परसेंट स्नैपडील 26 परसेंट अमेजॉन 12% पेटीएम 7 परसेंट सभी कंपनियां 30 पर्सेट की ग्रोथ हर साल हासिल कर खुदरा व्यापार को तबाह कर रहे हैं। 2008 ई-कॉमर्स का व्यापार 200 करोड़ का था। आज वह बढ़कर 625000 करोड़ से भी ऊपर का पहुंच गया है जिसमें से 95% व्यापार विदेशी ई-कॉमर्स कंपनी का है जिससे आज खुदरा व्यापार जहां बंद हो रहा है। वही रोजगार घट रहा है देश की लाइफ में खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ई व्यापार पर अतिरिक्त कर तथा अलग से खुदरा व्यापार मंत्रालय का गठन किया जाए।

भारत सरकार का मैं धन्यवाद देता हूं खुदरा व्यापार को एमएसएमई रजिस्टर्ड किया गया है। रजिस्टर्ड के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान व्यापार को सुरक्षित करने की योजना का भी प्रावधान करना चाहिए। पेट्रोल डीजल गैस की अप्रत्याशित वृद्धि से इसकी महंगाई की मार से हर व्यक्ति परेशान है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाकर आम जनमानस को राहत देने का काम करें।

सरकार को एमएसएमई मंत्रालय के लिए भी अन्य बड़े मंत्रालयों की तरह बजटीय प्रावधान होना चाहिए। MSME के भुगतान में होने वाली देरी का समाधान निकलना चाहिए।

नए MSME की लोन सुविधा के लिए एक ऐसे पोर्टल का निर्माण होना चाहिए, जहां नए लोन की सैद्धांतिक मंजूरी मिल सके। MSME को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के लिए सरकार को बजट में इंसेंटिव का प्रावधान करना चाहिए। इसका फायदा यह होगा कि एमएसएमई को कोई भी वित्तीय संस्था आसानी से लोन दे सकेगी। पूरी तरह से डिजिटल कारोबार करने से हर छोटे एमएसएमई की बैलेंस शीट अपने आप तैयार हो जाएगी। MSME को नवीनतम तकनीक के इस्तेमाल के लिए वित्तीय सहायता देने का प्रावधान करना होगा। विशेषज्ञों के मुताबिक भारत के आधे एमएसएमई अन्य देशों के एमएसएमई की तरह तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं और वे अब भी परंपरागत तरीके से कारोबार कर रहे हैं। इससे उनकी उत्पादकता कम होती है और लागत अधिक। सरकार की तरफ से तकनीक की सुविधा मुहैया होने से उनका पूरा कारोबार बदल सकता है।

RJUVS के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा सरकार को पिछले एक साल में तय लक्ष्य से अधिक एमएसएमई से सार्वजनिक खरीदारी की गई, लेकिन एमएसएमई से होने वाली खरीदारी में आम सहभागिता को बढ़ाने के लिए सरकार को बजट में अलग से प्रावधान करना होगा। कोरोना काल के दौरान जो एमएसएमई एनपीए हो गए हैं, उनके लिए भी सरकार को एकमुश्त समाधान योजना बनाकर रास्ता निकालना चाहिए।

गौरव वल्लभ राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस ने अपने उद्बोधन में कहा देश के खुदरा व्यापारियों के साथ हम पूरी तरह से साथ खड़े हैं रिटेल ट्रेड की आ रही। दिक्कतों को पार्टी फोरम में रखवा कर लोकसभा में आवाज उठाने का काम करेंगे।

पूर्व लोकसभा सांसद जयप्रकाश अग्रवाल ने कहा जात धर्म पार्टी से ऊपर उठकर व्यापारी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। व्यापार बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। बिजनेस सम्मिट में हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष वेद गर्ग, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डग, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अजय अग्रवाल, दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, बिहार के संयोजक मनोज कुमार, मध्य प्रदेश के संयोजक देवेंद्र अग्रवाल, तेलंगाना के संयोजक संदीप बंसल सहित सभी ने अपने प्रदेश में आ रही उद्योग व्यापार में दिक्कतों को उल्लेखित करने का काम किया। शीघ्र ही बीजेपी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आश्वासन शीघ्र RJUVS का प्रतिनिधि मंडल वित्त मंत्री से मिलकर समस्याओं को समाधान का रास्ता निकलवाने का कार्य है।

स्वागताध्यक्ष दीपक अग्रवाल राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री, गोविंद बाबू टाटा राष्ट्रीय महामंत्री नितिन गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा)

कार्यक्रम की व्यवस्था प्रमुख मुकेश गुप्ता महासचिव नोएडा अनुज गुप्ता कोषाध्यक्ष नोएडा, प्रदीप अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोएडा, सौरभ अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोएडा, कुलदीप गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोएडा, राजेंद्र जैन, संदीप अग्रवाल,सुरेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, विपिन अग्रवाल, सुशील सिंघल, विकास बंसल, दशरथ बंसल, पुनीत गर्ग, मनोज अग्रवाल, भूपेंद्र मित्तल, अमीश राजवंशी, नवनीत गुप्ता, लघु अग्रवाल, अजय जैन, विकास जैन, तुषार गोयल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।