सेक्टर 34 में पानी बिल जमा करने व नाम परिवर्तन हेतु लगाया गया शिविर
नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग के सहयोग से फेडरेशन ऑफ़ आरडब्ल्यूए सेक्टर 34 द्वारा कम्युनिटी सेंटर में शिविर लगाया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए फेडरेशन महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को पानी का बिल जमा करने एव बिल में नाम परिवर्तन हेतु संबंधी आदि समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर निवासियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए ही शिविर लगाया गया हैं। इस शिविर में सेक्टर की विभिन्न सोसायटी के 100 से अधिक निवासियों ने लाभ उठाया ।
आम जनता को उनके घर के पास ही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए एव निवासियों द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया गया इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन वरिष्ठ प्रबंधक प्रेमसैन प्रबंधक अंशुमन ख़ान अवर अभियंता महेश चौहान संजीव महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


