राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश पीजी बिज़नेस एसोसिएशन की मज़बूत भागीदारी का संकल्प-अंकुर बंसल

राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश पीजी बिज़नेस एसोसिएशन की मज़बूत भागीदारी का संकल्प-अंकुर बंसल

उत्तर प्रदेश पीजी बिज़नेस एसोसिएशन की सदस्य बैठक में नए सदस्यों को मिली सदस्यता

नोएडा। सेक्टर 22 स्थित सेफ्रॉन बैंक्वेट में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की इकाई उत्तर प्रदेश पेइंग गेस्ट (PG) बिज़नेस एसोसिएशन की सदस्य बैठक में शहर के PG संचालक शामिल हुए। नए सदस्यों को माला पहनाकर और गुलाब देकर सदस्यता प्रमाण पत्र सौंपे गए। ये प्रमाण पत्र 17 अक्टूबर 2026 से एक वर्ष के लिए मान्य होंगे।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकुर बंसल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पीजी बिज़नेस एसोसिएशन का गठन उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष  विकास जैन के मार्गदर्शन में हुआ है। इसका उद्देश्य प्रदेश के पीजी, हॉस्टल और को-लिविंग संचालकों को एक मंच पर लाना है, ताकि एक संगठित, सुरक्षित और ज़िम्मेदार पीजी उद्योग बन सके। एसोसिएशन अपने सदस्यों के हितों का प्रतिनिधित्व करती है, प्रशासन से संवाद करती है, सुरक्षा और गुणवत्ता के मानक तय करती है, और सदस्यों को नियम - पालन (कंप्लायंस) में सहयोग देती है। एसोसिएशन का मूल मंत्र है “एक उद्योग, एक आवाज़, एक मंच।”

उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में प्रशासन से संवाद से किया गया जिसमें नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विद्युत विभाग और पुलिस कमिश्नर से भेंट कर पीजी संचालकों के विषय रखे गए वहीं सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए पीजी को घरेलू श्रेणी में बिजली कनेक्शन देने की माँग की गई।
इसी के साथ फायर सेफ्टी पर विशेष बैठक की और कंप्लायंस के ज़रूरी दस्तावेज़ तैयार करके सभी सदस्यों के साथ साझा किए।
अंकुर बंसल ने बताया कि एसोसिएशन की दिवाली मिलन 'देसी लोग – देसी दीवाली', व्यापारी कल्याण दिवस में सहभागिता और 15 अगस्त की भव्य तिरंगा यात्रा जैसे आयोजनों में सक्रिय भूमिका रही हैँ ।

हैदराबाद में राष्ट्रीय मंच पर उत्तर प्रदेश
अंकुर बंसल ने बताया कि 12 अक्टूबर को हैदराबाद में IT कॉरिडोर हॉस्टल्स एसोसिएशन (ITCHA), तेलंगाना की द्वितीय महासभा हुई, जिसमें उन्हें विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) के रूप में सम्मानित किया गया। 13 अक्टूबर को हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HAI) की प्रारंभिक बैठक हुई। उसमें देशभर से आए प्रतिनिधियों ने अंकुर बंसल और नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली-NCR का प्रतिनिधि चुना। उन्होंने RentOk के आयुष गुप्ता के समन्वय के लिए आभार जताया।

अब डरने की ज़रूरत नहीं
अंकुर बंसल ने कहा कि वर्षों से पीजी संचालकों से कहा जाता रहा हैँ की डरकर रहो, बोर्ड उतार दो, पीजी बंद हो जाएँगे। लेकिन जब हम एक साथ, एक बुलंद आवाज़ में अपनी बात रखते हैं, तो प्रशासन भी सुनता है और हर तरह की सहायता मिलती है। जब संगठन मज़बूत होते हैं, तो हर व्यवसाय मज़बूत होता है।
उन्होंने सभी पीजी संचालकों से अपील की कि वे अपने जानने वाले अन्य संचालकों को भी एसोसिएशन से जोड़ें, ताकि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय फ़ेडरेशन में सबसे मज़बूत आवाज़ बन सके।

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी निशांत सारस्वत (उपाध्यक्ष), नितिन अग्रवाल (महामंत्री), अजय सोनी (कोषाध्यक्ष), श्रीमती शमा परवीन (सचिव) और निमांशु वर्मा (मंत्री) सहित बड़ी संख्या में पीजी संचालक मौजूद रहे।