स्वाबलंबी भारत अभियान को लेकर हुई बैठक

स्वाबलंबी भारत अभियान को लेकर हुई बैठक

नोएडा।.सेक्टर-12 स्थित भाउराव देवरस सरस्वती शिशु मंदिर में स्वाबलंबी भारत अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें में संघ प्रचारक सतीश जी ने अभियान की सफलता के लिए चार मुख्य बिंदुओं पर कार्य करने की सलाह दी।

संघ प्रचारक सतीश जी ने कहा कि हमें अपने कामगारों की क्षमता बढ़ाने के लिए उन को दी जाने वाली सुविधाओं का ध्यान रखना चाहिए। जनपद में उद्यमिता के विकास के लिए एक रोजगार सृजन केंद्र खोलना चाहिए। सरकारी नीतियों, शैक्षिक संस्थाओं में दी जाने वाली शिक्षा और कारखानों में उपयुक्त होने वाली टेक्नोलॉजी में जो भिन्नता है उसे दूर करना चाहिए। आर एंड डी केंद्र खोले जाने चाहिए। और अपने औद्योगिक विकास के लिए स्वयं ही प्रयास करने चाहिए।

संघ प्रचारक सतीश जी द्वारा हवन किया गया कि सभी उद्यमी स्वावलंबी भारत अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले।

प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती मधुसूदन दादू ने लघु उद्योग भारती के इस पूरे अभियान में होने वाले योगदान के बारे में विस्तार से वर्णन किया।

बुलंदशहर सांसद के युवा सांसद भोला सिंह ने भी अपने संबोधन में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए लघु उद्योग भारती की अहम भूमिका और युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने  की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर मुरादाबाद से अभियान के प्रमुख सह समन्वयक राजीव और प्रांत अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रमन चावला, मंडल अध्यक्ष पवन सिंघल, ग्रेटर नोएडा इकाई के अध्यक्ष कुशल पाल सिंह, सचिव संजय बत्रा, नोएडा इकाई के महासचिव सत्यवीर सिंह, अंकित गुप्ता, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष सतपाल सिंह, कंस्टम से सुशील, आदि लोग उपस्थित रहे।