गोपाल नमो सेवा केंद्र पर समाज कल्याण मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने वितरित किए आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड
सेवा सहयोग अभियान के अंतर्गत चल रहे एक मास के 34 वे विशेष शिविर के समापन पर राज्य मंत्री ने शिविर में चल रहें महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं बधाई प्रेषित की ।
नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों से चल रहे गोपाल नमो सेवा केंद्र पर उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण , अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री असीम अरुण और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने लाभार्थियों को आयुष्मान और ई-श्रम कार्ड देकर लाभान्वित किया। आज के दिन 36 लोगों के निःशुल्क आयुष्मान कार्ड और अनेक ई श्रम कार्ड वितरित किये। यह एक माह का विशेष शिविर का आयोजन सेवा सहयोग अभियान के आवाहन के तहत किया गया है।

इस मौके पर उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धावस्था, विधवा, अभ्युदय मुफ्त कोचिंग, पीएम अजय, पीएम स्माइल और छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को प्रदान की।
गोपाल कृष्ण अग्रवाल और मंत्री ने पीएम विकसित भारत को ध्यान में रख कर अंतिम पायदान पर खड़े हर एक पात्र व्यक्ति को जोड़ने के लिए भी अपने विचार साझा की। गोपाल नमो सेवा केंद्र द्वारा यह सेवा आगामी भी रोजाना कार्य दिवस C 62 सेक्टर 65 स्थित कार्यालय पर चलती रहेगी । सभी पात्र व्यक्ति केंद्र से जुड़कर योजनाओं की संपूर्ण जानकारी और योजनाओं का निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं। अब तक 9000 से अधिक लोगों ने केंद्र की सेवाओं का लाभ प्राप्त किया है ।


