राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ गणमान्य व्यक्तियों का समग्र आत्मनिर्भरता मिशन से जुड़ाव
भारत को वर्ष 2047 तक समृद्ध, शक्तिशाली एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ कार्यरत समग्र आत्मनिर्भरता मिशन ट्रस्ट की मुहिम के अंतर्गत कंस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में अखिल भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) के संयुक्त सचिव प्रोफेसर सिंकू कुमार, भारतीय नीति संवाद केंद्र के संस्थापक एवं कार्यकारी निदेशक अमन जी तथा PEFI के राष्ट्रीय सचिव डॉ. पियूष जैन , डॉ परविंद एवं डॉ प्रवीण जी का पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता निखिल त्यागी एवं महासचिव वरिष्ठ पत्रकार दिनेश कुमार गौड़ ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को मिशन के उद्देश्यों एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प से अवगत कराया
इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष निखिल त्यागी एवं महासचिव दिनेश कुमार गौड़ ने सभी गणमान्य व्यक्तियों के मिशन से जुड़ने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग, अनुभव और सामूहिक प्रयासों से भारत को 2047 तक समृद्ध, शक्तिशाली एवं विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प को नई गति मिलेगी।


