उठावनी के समय पर चाय- नाश्ता को बंद कर पेश की एक नई मिसाल

उठावनी के समय पर चाय- नाश्ता को बंद कर पेश की एक नई मिसाल

नोएडा। बीते दिनों अग्रवाल समाज संगठन दिल्ली एनसीआर की बैठक में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे उसी क्रम को आगे बढाते हुए पहली बार उठवानी के समय चाय नाश्ते को बंद करके एक नई मिसाइल पेश की गई। 

नेत्रपाल अग्रवाल ने बताया कि किसी ने क्या खूब लिखा है कि संकल्प स्वयं से होता है, गर्ग परिवार ने समाज में कुरीति को दूर करते हुए सम्मान के पात्र बन चुके हैं जिन्होंने समाज में सिद्ध कर दिया कि संकल्प स्वयं से होता है, पूरा समाज दिल से इस पहल का स्वागत करता है, जो नारा हम सबने दिया था कि यह कार्य एक दिन में नहीं होगा, लेकिन एक दिन जरूर होगा, इसके लिए पूरा गर्ग परिवार साधुवाद के पात्र हैं ।