आप ने मनाई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

आप ने मनाई भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती

आम आदमी पार्टी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती गौतमबुद्ध नगर में स्थित अलीवर्दीपुर कॉलोनी में मनाई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉं. अंबेडकर की प्रतिमाओं, चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं अनुसूचित जाति के वरिष्ठ नागरिकों एवं विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

सामाजिक न्याय पखवाडे के अंतर्गत डॉ. अंबेडकर की जयंती पर आयोजित परिचर्चा एवं व्याख्यानों में बाबा साहेब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर जिला महासचिव राकेश अवाना और प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पंकज अवाना ने प्रकाश डाला। वहीं सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस मोके पर जिला महासचिव राकेश अवाना ने कहा कि यह लोक सभा चुनाव सभी देशवासियों के लिए यह आख़िरी मौक़ा है कि संविधान बचाने का और इस बीजेपी की तानाशाही सरकार को हटाने का काम करे।

इस अवसर पर माइनॉरिटी विंग जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी , ज़िला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा , ज़िला प्रवक्ता राहुल सेठ , ज़िला उपाध्यक्ष मनोज यादव , पश्चिमप्रांत सचिव उमेश गौतम, नोएडाविधानसभा उपाध्यक्ष सतीश गौतम , करण मास्टर जतन भाटी, रीतिक अवाना एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।