बाबा साहेब देश में प्रथम कानून मंत्री बने थे - डा. महेश शर्मा

बाबा साहेब देश में प्रथम कानून मंत्री बने थे - डा. महेश शर्मा

लोकसभा गौतमबुद्व नगर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा, सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर नोएडा सेक्टर-37 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

डा. महेश शर्मा ने कहा कि साल 1947 में भारत की आजादी मिलने के बाद बाबा साहेब देश में प्रथम कानून मंत्री बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होनें सामाजिक और आर्थिक मुद्दों के समधान के लिए विभिन्न कानूनों और सुधारों का मसौदा तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज के युग में बाबासाहेब द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर ही हम समतामूलक समाज एवं विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को साकार कर सकते हैं। उनकी शिक्षाएं चिरकाल तक प्रासंगिक रहेंगी।

इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, गणेष जाटव, मनीष शर्मा, भीमराज जाटव, मुक्तानन्द शर्मा, विनोद शर्मा, सूरजपाल राणा, तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहें।

डा. महेश शर्मा ने सिकंदराबाद विधानसभा में स्थित पावन कुटीर हेरिटेज में ‘‘युवा सम्मेलन’’ गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के ऊर्जावान, परिश्रमी एवं कर्मठ युवाओं से एक बार पुनः लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में कमल खिलाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने व अपने आसपास के लोगों को लोकतंत्र के इस पावन उत्सव में सम्मिलित होने तथा मतदान हेतु जागरूक करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्च में एक बार पुनः केन्द्र में विकास एवं सुशासन का कमल खिलाने का आवहन किया।

कार्यक्रम के के दौरान सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दिवाकर, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखबेंदर सोम, दीपक दुल्हेरा, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा, मनोज षर्मा, गौरव तेवतिया, रिवांषू सैनी, हरीषचंद भाटी, सुंदरपाल सिंह तेवतिया, हरेन्द्र सिंह, रवि जोषी, पवन, उशा बंसल, तरसे राम प्रधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख मनीश भाटी, मण्डल अध्यक्ष, सुभाश भाटी, संजय भराना, केषव दीक्षित, सोनू प्रधान समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहें।