आनंद भवन में हुआ शहीद के परिजनों का सम्मान
गाजीपुर। जनपद में हर एक समाज के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले और कार सेवकों के सेवा का केंद्र रहा आनंद भवन में मंगलवार को रामचरित्र मानस व रुद्राभिषेक के पश्चात 11 शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने शहीद के परिजनों को तिरंगा व अंगवस्त्रम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह ने कहा कि इन्ही शहीदों के बदौलत आज पूरा देश विकास कर रहा है और देश युवा जोश के साथ आगे बढ़ रहा है आज जिस प्रकार पूरे देश मे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है इससे देश में एक नई ऊर्जा प्रदान हो रही है। सम्मानित होने वालों में शहीद लांस नायक सुबेदार मंगला राय ग्राम सेमरा मुहम्मदाबाद, शहीद श्याम नारायण यादव बिरनो, शहीद प्रदीप कुमार पांडेय बक्सूपुर, शहीद अजय यादव बवाड़ा, शहीद निरंजन राजभर ग्राम बिरनो, शहीद विनोद राजभर भागमनपुर, शहीद महेश कुमार कुशवाहा जैतपुरा, शहीद शेषनाथ ग्राम बासी बेलसड़ी, शहीद शशांक सिंह कासिमाबाद, शहीद दिग्विजय सिंह तुरकौलिया अलावलपुर, शहीद मेजर विकास सिंह ताड़ीघाट के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आइडी मेमोरियल ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन आनंद सिंह ने बताया कि शहीदों के परिजनों का सम्मान करना सबसे बड़ा राजधर्म है, क्योंकि शहीदों ने देश की रक्षा के लिए हसते-हसते अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। आनंद सिंह ने बताया कि हमारा परिवार हमेशा से ही लोगों की सेवा में विश्वास रखता है। जब पीजी कालेज मे हजारो कारसेवकों को बंद किया गया था तबभी हमार परिवार ने सभी कारसेवकों की हर संभव मदद व सेवा की। कोरोना काल में भी पूरे जनपद से आये हुए गंभीर रुप से बीमार मरिजों को हर संभव मदद किया गया। हजारों लोगों को सेनेटाइजर व मास्क भी प्रदान किया गया। उन्होने कहा कि सेवा से विश्वास बढ़ता है और विश्वास से देश का विकास होता है। आये हुए अतिथियों का स्वागत भाजपा से युवा नेता आदित्य सिंह ने किया।


