कांवड़ यात्रा के बाद ग्रेनो वेस्ट के गोलचक्करों पर लगेंगे स्थायी बैरियर

ग्रेटर नोएडा : ग्रेनो वेस्ट के 130m सड़क पर कई गोलचक्करों पर डायवर्सन लागु किया गया है। डायवर्सन के तहत वाहनों के आवाजाही के लिए गोलचक्कर के दोनों तरफ यूटर्न बनाया गया है और गोलचक्कर को बैरियर लगाकर बंद किया गया है। लेकिन फिलहाल गोलचक्करों पर स्थायी बैरियर नहीं लगे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कांवड़ यात्रा के बाद ग्रेनो वेस्ट के गोलचक्करों पर स्थायी बैरियर लगाए जाएंगे। 

एकमूर्ति गोलचक्कर की बात करें तो नोएडा पुलिस की बैरियर और लोहे के ग्रिल इत्यादि को आपस में रस्सी से बांध कर गोलचक्कर को बंद किया गया है जो आए दिन कोई न कोई खोल देता है। बैरियर खुलते ही दुपहिया वाहनों और ईरिक्शा की आवाजाही शुरू हो जाती है जो डायवर्सन प्लान को फेल कर देता है। 

इसी प्रकार ईटेड़ा गोलचक्कर पर टूटे स्ट्रीट लाइट पोल, बड़े बड़े पत्थर और नोएडा पुलिस के लोहे के बैरियर से गोलचक्कर बंद किया गया है जो दिखने में बहुत बुरा दिखता है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गोलचकारों के दोनों तरफ यूटर्न बना कर डायवर्सन प्लान लागु कराया था कि जाम से मुक्ति मिले और काफी हद तक गोलचक्करों पर ट्रैफिक जाम से राहत भी मिली है। लेकिन गोलचक्करों पर स्थायी बैरियर ना होने से डायवर्सन प्लान पूरी तरह लागु नहीं हो पता है और फिर से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनने लगती है। 

ग्रेनो वेस्ट के निवासी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर गोलचक्करों को स्थायी बैरियर लगाकर बंद करने का अनुरोध किया था। जवाब में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह ने अवगत कराया है कि आगामी समय में होने वाले कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रखते हुए वाहनों को सुचारु रूप से प्रवाहित करने है। कांवड़ यात्रा पूर्ण होने के उपरांत उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार अग्रिम कार्यवाही किया जाना प्रस्तावित है।