एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एटीएस होमक्राफ्ट नोबिलिटी में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। निवासियों ने सुबह-सुबह एक साथ आकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और अन्य निवासियों सहित सभी ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। निवासियों ने संकल्प लिया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएंगे ताकि बेहतर स्वास्थ्य और मन की शांति प्राप्त कर सकें।
इस आयोजन ने समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा और एकजुटता का संचार किया। यह एक प्रेरणादायक पहल थी जिसने सभी को शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए योग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।


