अग्रवाल मित्र मंडल ने सांस्कृतिक रूप से मनाया होली महोत्सव
नोएडा। सेक्टर 33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा होली महोत्सव का भब्य आयोजन किया गया जिसमे सांसद महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह और विधायक विनय वर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए औऱ दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया वहीं पवन गौड़ियाल और उनके साथियों ने फूलों की होली, लट्ठमार होली और लड्डुओं की होली के द्वारा नोएडा को ही वृंदावन/बरसाना बना दिया।

अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, महासचिव सुशील सिंघल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र मित्तल ,मनीष अग्रवाल ,संजय गोयल बलराज गोयल, राजेंद्र जैन, संदीप अग्रवाल एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर सुंदर कार्यक्रम की व्यवस्था की।
अग्रवाल मित्र मंडल के लगभग 2000 सदस्यों और नोएडा के गणमान्य अतिथियों ने भव्य और दिव्य कार्यक्रम के साथ साथ स्वादिष्ट चाट और लजीज भोजन का आनंद लिया।


