क्रेडाई ने बेंगलुरू में 7वें यूथकॉन का आयोजन किया

क्रेडाई ने बेंगलुरू में 7वें यूथकॉन का आयोजन किया

बेंगलुरु।  क्रेडाई यूथकॉन के 7वां एडीशन जेडब्‍लू मैरियट प्रेस्‍टीज गोल्‍फशायर,बेंगलुरु में, दो दिवसीय कार्यक्रम के बाद समाप्त हो गया एवं इसमें भारत भर से 500 से अधिक युवा डेवलपर्स मुख्य रूप से दूसरी पीढ़ी के उद्योग दिग्‍गज व साथ ही क्रेडाई का वरि नेतृत्व, प्रमुख हितधारक शरीक  हुए।दो दिनों के फोरम में 'रीइमैजिन पॉसिबिलिटी' थीम के तहत मजबूत रणनीतिक आधार को 3 मुख्य स्तंभों:- रीइमैजिन रिजिलिएंस व रीइमैजिन नॉलेज और रीइमैजिन नेटवर्क पर आधारित था।

इन सत्रों में संस्थागत नेतृत्व को मजबूत करने, शासन-आधारितविकास को बढ़ावा देने एवं भारत के विकसित रियल एस्टेट परिदृश्य में पूंजी- तैयार विस्तार पर फोकस रहा। इस फोरम के दौरान,क्रेडाई ने वर्ल्‍ड ट्रेड सेंटर्स एसोसिएशन  के साथ समझौता ज्ञापन की घोषणा की। सहयोग भारत भर में,विशेष रूप से टियर 2 और टियर 3 शहरों में विश्व स्तरीय वाणिज्यिक संपत्तियों के विकास को बढ़ावा देने व दीर्घकालिक व्यापार संबंधों को मजबूत करने का लक्ष्य रखता है।

90 से अधिक देशों की इसमें मौजूदगी रही व कॉफ्रेंस की शुरुआत एक उद्घाटन सत्र से हुई,इसमें सार्थक संवाद,सेक्टोरल दूरदर्शिता के लिए एक माहौल बना।वास्तुकला, उपभोक्ता ब्रांड्स और इंफ्रास्ट्रक्चर,रिटेल और शिक्षा और मीडिया से प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को एक साथ लाया गया,इस फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक मौके पर किशोर बियानी  ने उपभोक्ता व्यवहार एवं उद्यमिता और आकांक्षा- प्रेरित बाजारों के विकास पर दशकों के अनुभव से मूल्यवान जानकारियां साझा कीं।

बोट के सह- संस्थापक एवं सीएमओ अमन गुप्ता ने डिजिटल- फर्स्ट उपभोक्ता ब्रांड बनाने की अपनी यात्रा साझा की एवं विकसित होती आकांक्षाओं को समझने और ब्रांड की पोजिशनिंग एवं नए युग के भारतीय उपभोक्ता से जुड़ने के महत्व पर जोर दिया और जीत अदाणी, डायरेक्टर,अदाणी एयरपोर्ट्स ने अदाणी ग्रुप की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला,जोर दिया कि ए.आई. रियल एस्टेट के भविष्य को आकार देने में एक प्रमुख ड्राइवर होगा।

सौरभ द्विवेदी, पूर्व संपादक, द लल्लनटॉप ने सार्वजनिक धारणा को आकार देने व सेक्टोरल संवाद को प्रभावित करने में कहानी कहने की शक्ति पर विचार किया।

शेखर पटेल, अध्यक्ष, क्रेडाई ने कहा कि क्रेडाई यूथकॉन अब अगली पीढ़ी के भारतीय रियल एस्टेट डेवलपर्स के लिए एक मजबूत एवं  केंद्रित नेतृत्व मंच बन चुका है व इस बार 500 से भी ज्यादा युवा उद्यमी इसमें शामिल हुए,जोकि दिखाता है कि अपना क्रेडाई यूथकॉन 2026 ने भारतीय रियल एस्टेट में, राष्ट्रीय फोरम के रूप में अपनी भूमिका को और मजबूत किया।