अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा नोएडा में चार ब्लड कैंप का होगा आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा नोएडा में चार ब्लड कैंप का होगा आयोजन

नोएडा। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा नोएडा के सेक्टर 19 में एक मीटिंग का आयोजन किया गया l तेरापंथ युवक परिषद नोएडा के अध्यक्ष दिलीप कुंडलिया ने बताया कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में पूरे भारतवर्ष के साथ-साथ नोएडा में भी चार ब्लड कैंप का आयोजन किया जाएगा l इन चारों कैंपों में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल व कैलाश हॉस्पिटल नोएडा का विशेष योगदान रहेगा l

यह कैंप सेक्टर 71 कम्युनिटी सेंटर, जीआईपी मॉल, होजरी कंपलेक्स और नोएडा के सेक्टर 27 में लगाए जाएंगे l

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि रक्तदान महादान होता है और इसे बनाया नहीं जा सकता यह ऑटोमेटिक अपने आप बनता है इसलिए हमें अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने के लिए अपने खून का दान करना चाहिए l 17 सितंबर को लगभग पूरे दुनिया में 2000 कैंप लगाए जाएंगे जिसमें लगभग एक लाख यूनिट ब्लड इकट्ठा किया जाएगा जो कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जाएगा l नोएडा सेक्टर 71 में सांसद महेश शर्मा जी द्वारा कैंप की शुरुआत करवाई जाएगी l इस महान कार्य के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा l  इस मीटिंग में नोएडा जैन समाज के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया l