सभी प्रत्याशी भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे

सभी प्रत्याशी भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे

गाजियाबाद। नगर निगम के चुनावों मे भाजपा बहुत अच्छे मतो से जीत रही है सभी 6 की 6 नगर पालिका में भाजपा को बहुत अच्छी बढत मिल रही और लाखों मतो के अंतर से हमारी भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुनीता दयाल जीत रही है। भाजपा की सौ मोतियों की माला कहे जाने वाले सभी प्रत्याशी भी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे यें बात भाजपा नोएडा महानगर के मण्डल महामंत्री पुष्कल गुप्ता ने कही जोकि विजय नगर के प्रताप विहार मण्डल के मिर्जापुर वार्ड न- 48 के प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी के लिए प्रचार करने आयें।

उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं जैसे  उज्जवल योजना, मुद्रा योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री  आवासीय योजना, अटल पेंशन योजना, स्टेंड अप योजना,  श्रामिक पंजीकरण योजना , भाग्यलक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना,  मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, की  उपलब्धियां बताने के साथ  साथ योगी सरकार की माफिया मुक्त सरकार  की जानकारी देते हुए उन्होने जनता से  भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करी व देवेन्द्र चौधरी व महापौर प्रत्याशी श्रीमती सुनीता दयाल जी को जीताने के लिए कहा इस मौके पर  भाजपा पार्षद प्रत्याशी देवेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश चौहान , जगदीश गुप्ता,  जसवंत सिंह, आरपीशर्मा,  रेखा त्यागी, सुषमा, नीलम, देवी और बबली आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।