स्वर्गीय अमित सिंह के पुण्यतिथि पर हुआ नेत्र परीक्षण व कंबल वितरण

स्वर्गीय अमित सिंह के पुण्यतिथि पर हुआ नेत्र परीक्षण व कंबल वितरण

  गाजीपुर बिरनो क्षेत्र के बद्धूपर निवासी सीआरपी जवान अमित सिंह की 14 वीं पुण्यतिथि रविवार को उनके पैतृक आवास बद्धुपुर पर मनाया गया।  उनके पुण्यतिथि पर क्षेत्र के असहाय एवं गरीबों में 150 कंबल भी बांटे गए। सीआरपी  जवान अमित सिंह का सड़क दुर्घटना में मौत हो गया था। उनके मौत के पश्चात उन्हीं के याद में बाबा सेवा

संस्थान का गठन किया गया। क्षेत्रीय लोगों के सहयोग के लिए बाबा सेवा संस्थान की तरफ से 2 एबुलेंस तथा एक शव वाहन निश्शुल्क गांव के लोगों को समर्पित किया गया है । पुण्यतिथि के अवसर पर गाजीपुर अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार व उनकी टीम ने मौके पर 250 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। इसमें से 100 रोगियों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। जिनका ऑपरेशन किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि जनहित में यह कार्य पुनीत होता है जहां एक और आम आदमी इस कड़ाके की ठंड में अपने लिए तमाम व्यवस्थाएं करता है वहीं दूसरी

ओर परमार्थी लोग दूसरों के कष्टों को महसूस करके बढ़-चढ़कर उनकी मदद करते हैं इस कार्यक्रम के तहत जिस तरह से गरीब के दुख दर्द को समझने की कोशिश की गई है यह बहुत ही सराहनीय है हम आशा नहीं पूर्ण विश्वास करते हैं कि इस कार्यक्रम से क्षेत्र में और लोगों को भी सीख मिलेगी और लोग अपनी क्षमता के अनुसार समाज में गरीब, विधवा बुजुर्ग विकलांग के प्रति सहयोग की भावना रखेंगे । इस अवसर पर जिला पंचायत शशि सिंह, दिनेश भट्ट, गोपाल सिंह, ग्राम प्रधान सुभाष राम, राजेश सिंह, गुड्डू राजभर ,प्रमोद सिंह ,रमेश सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।  आयोजक  अनूप सिंह ने आए लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रताप नारायण सिंह( पूर्व प्रधानाचार्य जनता इंटर कालेज रानीपुर मऊ) तथा संचालन  पूर्व प्रधान आकाश राजभर ने किया।