राष्ट्र सेविका समिति का विराट पथ संचलन 24 अप्रैल को

गाजियाबाद। वैशाली महानगर में राष्ट्र सेविका समिति का विराट पथ संचलन 24 अप्रैल 2022 को आयोजित होने जा रहा है, जिसमें लगभग 2000 सेविकाओं की प्रतिभागीता रहेगी।
संचलन रामप्रस्थ ग्रीन, संतुष्टि पार्क वैशाली से आरंभ होकर सेक्टर 4 एवं 5 के मुख्य सड़कों एवं महागुन मॉल से होते हुए संतुष्टि पार्क पर समाप्त होगा। संचलन में सेविकाएँ बुलेट, स्कूटी, अश्व एवं दंड का स्वयं संचालन करेंगी।
महानगर कार्यवाहिका, वैशाली महानगर, कविता गोयल ने जानकारी देते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण के इस मनोरम कार्यक्रम में सभी बंधुओं एवं भगिनियों का योगदान प्रार्थनीय है।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति भी रहेगी।