अणुव्रत कैलेण्डर सांसदो के लिए भी उपयोगी - अर्जुनराम मेघवाल

अणुव्रत कैलेण्डर सांसदो के लिए भी उपयोगी - अर्जुनराम मेघवाल

नई दिल्ली। कानून एवम् न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्यमंत्री, भारत सरकार व संयोजक अणुव्रत संसदीय मंच को अणुव्रत कैलेण्डर अणुव्रत विश्व भारती के अध्यक्ष प्रतापसिंह दुगड के विशेष संदेश के साथ उपाध्यक्ष डॉ. कुसुम लुनिया ,सह मंत्री सुरेन्द्र नाहटा एवं का.स.स. बाबुलाल दुगड, उपाध्यक्ष जैन श्वे. तेरापंथ सभा दिल्ली ने उपहृत किया। उन्होने कैलेण्डर की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए सांसदो को भिजवाने की भी प्रेरणा दी।

इस अवसर पर उन्हे अणुव्रत पत्रिका भेंट की गई, इस उच्च स्तरीय पत्रिका को भी आपने *सांसदो के लिए उपयोगी बताया। आगामी संसदीय मंच का आगामी कार्यक्रम मार्च में करने की संभावना बतायी।

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी को श्रद्धा नमन करते हुए आपश्री के दिल्ली पदार्पण में संयम संप्रसार के लिए विशेष चर्चा वार्ता भी हुई।