स्वस्थ रहना है तो हंसना ना भूलें - शैली सेठी
गाजियाबाद। महिला प्रशिक्षण संस्थान की संस्थापिका शैली सेठी द्वारा ड़ा. अम्बेड़कर माडल प्राईमरी स्कूल में स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया गया।
शैली सेठी ने बताया की विश्व हास्य दिवस का शुभारंभ वर्ष 1998 में किया गया था इसे मनाने का उद्देश्य समाज के बढ़ते तनाव को कम कर उन्हें सुखी जीवन जीने की सीख देना था। हंसने से तन-मन में उत्साह का संचार होता है और दिल से हंसना तो किसी दवा से कम नहीं। यह एक उत्तम टॉनिक का काम करती है। इसलिए आज जगह-जगह पर हास्य क्लब बनाए जा रहे हैं, ताकि भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से मुक्ति मिले। शैली सेठी ने क्हा की आज वर्ल्ड लाफ्टर डे पर स्वस्थ रहना है तो हंसना ना भूलें।
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल ओम प्रकाश भी उपस्थित थे।


