IIID डिजाइन एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए आर्किटेक्ट डॉ हरीश त्रिपाठी व इंटीरियर डिजाइनर ज्योति त्रिपाठी
दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स (IIID) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रिंसिपल आर्किटेक्ट डॉ हरीश त्रिपाठी व इंटीरियर डिजाइनर ज्योति त्रिपाठी को आईआईआईडी डीआरसी एक्सीलेंस ऑनर्स 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये अवार्ड आईआईआईडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोश वाडिया ने पूर्व अध्यक्ष जबीन जाकरिया की उपस्थिति में दिया।

नोएडा सेक्टर 47 में रहने वाले डॉ हरीश त्रिपाठी व इंटीरियर डिजाइनर ज्योति त्रिपाठी को ये सम्मान उनके वास्तुकला के क्षेत्र में किए गए असीम योगदान के लिए दिया गया है। इस मौके पर आईआईआईडी के दिल्ली अध्यक्ष हेमंत सूद, सेक्रेटरी विपुल सिंह व रिशु आनन्द, आर्किटेक्ट मनोज वाही के साथ ही देश भर से आए शीर्ष इंटीरियर डिजाइनर, आर्किटेक्ट्स, बिल्डिंग व मैटेरियल इंडस्ट्री के तमाम लोग सम्मिलित हुए।


