16 मार्च को होगा होली मिलन समारोह - सुनील गुप्ता

16 मार्च को होगा होली मिलन समारोह - सुनील गुप्ता

नोएडा।PNI NEWS। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कि बैठक में 16 मार्च 2022 दिन बुधवार को होली मिलन समारोह मनाने का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक की अध्यक्षता एनसीआर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की होली मिलन समारोह का प्रस्ताव महानगर महासचिव सुधीर चंद्र पोरवाल ने रखा जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया।

इस बैठक के तुरंत बाद अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल की बैठक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग की अध्यक्षता में की गई बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्था का विस्तार करना था जिसमें सभी ने अपने अपने विचार रक्खे विचार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने सदस्यता शुल्क को पाँच वर्ष -₹ 500.00, तीन वर्ष -₹ 251.00 कर सदस्यो को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनिमति से पास कर अगली AGM में पास कराने की सहमति बनी तथा कुछ नए मंडल बनाने पर भी सहमति हुई।

संस्था का विस्तार करते हुए सुनील गुप्ता को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष व श्रीमती शारदा सिंघल को ज़िला अध्यक्ष महिला मंडल का संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री द्वारा मनोनयन पत्र दिया गया।

इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल, अरुन गोयल, नरेश वंशल, अमित अग्रवाल, मनोज गुप्ता एड्वोकेट, मनोज गुप्ता, अमीश राजवंशी, राजीव गोयल, अमित पोरवाल, तरुन गुप्ता, शारदा सिंघल, हर्षल पोरवाल, संजय जैन, रोहताश गोयल, अनुज गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, विजय गुप्ता , संजय झा आदि सभी लोगों ने अपने अपने विचार रख कर संस्था विस्तार पर व होली मिलन समारोह की भव्यता से मनाने पर जोर दिया।