विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरूक रैली

विश्व एड्स दिवस पर निकाली जागरूक रैली

ग्रेटर नॉएडा। आज 1 दिसम्बर 2025 दिन सोमवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल , ग्रेटर नॉएडा द्वारा कंमुनिटी मेडिसिन विभाग ने एक जागरूक पदयात्रा (रैली) का आयोजन किया। रैली को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ) सी पी शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इस मौके पर कंमुनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो (डॉ) निमेश कुमार, डॉ अर्चना दुबे, डॉ रश्मि चौधरी, डॉ यश मिश्रा भी साथ रहे। 
प्राचार्य प्रो. (डॉ) सी पी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जन जागरूकता ही एड्स से बचाव कर सकता है इसके लिए हमें आम आदमी तक एड्स से बचाव के तरीको को बताना पड़ेगा। 
प्रो.डॉ.निमेश कुमार ने बताया कि विश्व एड्स दिवस 1988 के बाद से 1 दिसंबर को हर साल मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एचआईवी संक्रमण के प्रसार की वजह से एड्स महामारी के प्रति जागरूकता बढाना और इस बीमारी से जिसकी मौत हो गई है उनका शोक मनाना है।

बी एच एम एस के तीसरे और अंतिम वर्ष के  छात्र छात्राओं ने उत्सहपूर्ण इस रैली मे भाग लिया एवं जन जागरूकता संबंधित नारे लगाए। ये रैली कॉलेज से तुगलपुर गाँव से होते हुए कैलाश हॉस्पिटल रास्ते से धर्म पब्लिक स्कूल होते हुए वापस कॉलेज तक का रास्ता तय किया।