दुलारी समिति एवं श्री राम एसोसिएट  द्वारा बाबा जाहरवीर जन्मोत्सव मनाया गया 

दुलारी समिति एवं श्री राम एसोसिएट  द्वारा बाबा जाहरवीर जन्मोत्सव मनाया गया 

भादो मास में जन्मे बागड़ के राजा श्री गोगा जाहरवीर बाबा के जन्मोत्सव को दुलारी समिति ने  श्री राम एसोसिएट के साथ मिलकर धूमधाम से  सेक्टर-5, राजेंद्र नगर , साहिबाबाद    कार्यालय में मनाया।   सर्वप्रथम हवन कर पूजा आरती की गई। उसके बाद खीर पूआ का भोग लगाकर भोजन के साथ सभी आने जाने वाले लोगों को क तारवध तरीके से भोजन प्रसाद वितरण किया गया। दुलारी समिति की अध्यक्ष राधिका शर्मा की दो वर्षीय पौत्री श्रीयल एवं जीविका 12 वर्षीय के कर कमल द्वारा  इस भंडारे का शुभारंभ किया गया। राधिका शर्मा ने बताया जाहरवीर बाबा हमारे कुल देवता हैं।

आज की मुख्य अतिथि दोनों बच्चियों है।  श्रीयल  के जन्म के बाद से ही है इसकी शुरुआत की गई है। यह तीसरा भंडारा है।  जिसकी खास विशेषता खीर और पुआ होती है। जो सभी वर्गो के लिए किया जाता है। कार्यक्रम में शहर के सम्मानित में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

गाना बच्चों ने मिलकर इस भंडारे का शुभारंभ किया उसके पश्चात अंत में केक कटिंग भी की गई । इस वर्ष भी एक लगभग 1000 से अधिक लोगों को भोजन भरोसा करवाया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राहुल शर्मा  राधिका शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, मदन लाल जी, रामलाल पवार, मीनाक्षी शर्मा, एडवोकेट विनोद कसाना, सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह  अनिल शर्मा, दीपक शर्मा, विकास कुमार, मनीष कुमार, विजय शर्मा श्री राम एसोसिएट परिवार के सभी  सदस्य, दुलारी सामाजिक सेवा समिति की सभी सदस्य आदि  सहयोगी रहे।