कार्यालय मे गंदगी का भरमार देख भङके मुख्य विकास अधिकारी
गाजीपुर।मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने मंगलवार को विकास भवन में औचक निरीक्षण किया।इस दौरान विकास भवन के समस्त कार्यालयों का निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पशुपालन कार्यालय जिला कार्यक्रम कार्यालय में गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त किया, और संबंधित अधिकारी को कड़ा निर्देश दिया,साथ ही कार्यालयों में जितने भी निस प्रयोज्य पत्रावली रखी गई हैं,उसे बंडलिंग करके उसको अन्यत्र स्टोर रूम में रखने का आदेश दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यालयों में गंदगी देख बिफर पड़े चेतावनी दे डाली कि अगर 15 दिन के अंदर पुनःनीरीक्षण किया जाएगा, अगर गंदगी दिखाई पड़ती है तो संबंधित विभागाध्यक्ष करवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होगा।
निरीक्षण के बाद विकास भवन सभागार में विकास भवन के सभी विभागाध्यक्ष और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के साथ बैठक कर विकास भवन मे स्तिथ शौचालय में हो रहे कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी लिया और संबंधित फर्म के ठेकेदार को भी निर्देशित किया गया की शौचालय में किसी प्रकार की अनियमितता ना बरती जाए , जिला दिव्यांगजन अधिकारी सशक्तिकरण, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत, मत्स्य अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाद मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता के अध्यक्षता में विकास भवन के समस्त अधिकारी व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव के साथ बैठक संपन्न हुआ ,जिसमें विकास भवन कि सोसाइटी का गठन करने पर विचार विमर्श किया गया, व विकास भवन में स्थित शौचालय की मरम्मत को लेकर भी विचार विमर्श किया गया, विगत कई वर्षों से विकास भवन की शौचालय के मरम्मत को लेकरके राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा विगत वर्ष 2019 में दो दिवसीय सत्याग्रह किया गया था,
बैठक में जिला विकास अधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक अधिकारी, वित्त एवं लेखा बेसिक शिक्षा परिषद, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत, मत्स्य अधिकारी, वित्त एवं लेखा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा, जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहित सारे अधिकारी उपस्थित रहे l


