भाजपा नेता ने लिया गोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का खुल गया पोल

भाजपा नेता ने लिया गोद, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का खुल गया पोल

गाजीपुर| बिरनो विकास खण्ड अन्तर्गत बोगना मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भाजपा नेता के गोद लिए जाने के बाद भी हाल बेहाल है।

यहां पर भर्ती मरीज बिजली, पानी की समस्या से परेशान हैं। यहां कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि लगातार अपने उच्च अधिकारियों को यहां की समस्या को लेकर अवगत कराने के बाद भी कोई भी पहल नहीं की जा रही है ।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि कहने को तो यहां पर स्टाफ नर्स साधना एएनएम हेमलता देवी लैब टेक्नीशियन सतीश चंद्र यादव वार्ड बॉय सुभाष और फार्मासिस्ट सुभाष चंद्र कुशवाहा को तैनात किया गया हैं और लगभग 1 महीने पूर्व डॉ अब्दुल हसीब जो कि एक मात्र डॉक्टर के लिए तैनात किए गए थे अब वह भी पीजी करने के लिए अन्यत्र गए हुए हैं।

लेकिन यहां पर 1 महीने से कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं है जिससे आने वाले मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है शासन के मंशा के अनुरूप यहां पर व्यवस्थाएं भी देखने को मिली ठंड के मौसम में खिड़कियों में लगाए गए शीशे टूटे हुए हैं जिससे ठंडी ठंडी हवाओं के साथ साथ धूल मिट्टी भी पूरे अस्पताल प्रांगण में जम रही है मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि प्रसव की भी यहां पर व्यवस्था की गई है लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण प्रसव कराने में समस्या होता है पीने का पानी का कोई भी व्यवस्था नहीं है यहां तक कि प्रसूता को

शौच करने के लिए बाहर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है दो बेड की व्यवस्था होने के बाद भी मरीज यहां पर आने में कतराते हैं नाम न छापने की शर्त पर एक मरीज ने बताया कि यहां पर आने से अच्छा है किसी प्राइवेट क्लीनिक पर जाकर अपना इलाज करा ले सरकारी सुविधाओं का यहां पर सीधा-सीधा मजाक उड़ाया जाता है वही इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री का ना होना समस्याओं को जन्म देता है हॉस्पिटल के प्रांगण में ही जलजमाव की स्थिति भी देखने को मिली जहां प्रदेश सरकार बार-बार स्वास्थ्य

विभाग को लेकर तरह-तरह की व्यवस्थाओं को अंकित कर रहा है वही जमीनी धरातल पर इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ भी असर पङते हुए दिखाई नहीं दे रहा है भाजपा नेता राकेश यादव ने पूर्व में इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लिया था जब उनसे अव्यवस्थाओं को लेकर बात किया गया था उन्होंने कहा कि इस पर संबंधित अधिकारी से बात कर सही कराने का प्रयास करेंगे।