भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई
नोएडा। भाजपा नोएडा महानगर के द्वारा सभी मंडलों में मन की बात की कार्यक्रम और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई।
इसी कर्म में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना ने सरस्वती शिशु मंदिर मंडल के अंतर्गत सेक्टर 11 स्थित धवलगिरी अपार्टमेंट में बूथ नंबर 41पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रदेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर मंडल के मंडल अध्यक्ष अशोक मिश्रा, विजय अवाना ,संदीप उपाध्याय, विष्णु शर्मा, मुकेश शर्मा सहित मंडल के सभी पदाधिकारी और धवलगिरी अपार्टमेंट के आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद रहे।


