महाकौथिग 2022 के लिए हुआ भूमि पूजन
नोएडा। महाकौथिग का भूमि पूजन, ग्रेटर नोएडा गुरुकुल के 21 आचार्यों द्वारा रूद्राभिषेक कर पूजा अर्चना के साथ सम्पन हुआ।
पांच दिवसीय महाकौथिग 2022 का आयोजन नोएडा स्टेडियम में 21 दिसम्बर 2022 से प्रारम्भ होगा।

आज की पूजा अर्चना के बाद सभी सदस्यों ने महासू देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान स्वर कोकिला कल्पना चौहान, संरक्षक आदित्य घिल्डियाल,अध्यक्ष सौरभ धस्माना, मीडिया प्रभारी रजनी जोशी, कोषाध्यक्ष सुबोध थपलियाल, महासचिव, मेला
वयवस्थापक विकास, तानिया आर्या, यशवंत रावत, विनोद बिष्ट, राखी धनाई, इंदिरा चौधरी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल राणा, हरीश असवाल, बलराज नेगी, देवेन्द्र रावत, उपस्थित रहे।


