सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत , पसरा मातम

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत , पसरा मातम

गाजीपुर मरदह।थाना‌ क्षेत्र के कंसहरी गांव के पास मरदह -जलालाबाद मार्ग पर दो बाइको में आमने -सामने की टक्कर में एक बाइक सवार सुगन्ध कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम नवपुरवा थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ की मौत हो गयी।दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।दुर्घटना में मृत सुगन्ध कुमार पुत्र कन्हैया राम मरदह थाना क्षेत्र के नसीरूद्दीनपुर गांव में स्थित अपनी बहन माया से मिलने रविवार को रिश्तेदारी में आया था।

मंगलवार शाम को बाइक से वापस अपने घर नवपुरवा लौट रहा था।कंसहरी गांव के पास के सामने के तरफ से आ रही बाइक से टक्कर में युवक गिर कर अचेत हो गया। 108 एम्बुलेंस से उपचार हेतु मरदह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।मृतक सुगंध के चार भाई और तीन बहनें थी भाइयों में दूसरे नंबर पर था।दुर्घटना की सूचना पर मरदह पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी सुगन्ध के बहनोई राकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।