अराजक तत्वो ने रोडवेज बस पर किया पत्थरबाजी

अराजक तत्वो ने रोडवेज बस पर किया पत्थरबाजी

गाजीपुर बिरनो मऊ से वाराणसी को जा रही रोडवेज बस को रोककर कुछ अराजक तत्वों ने पीछे से पत्थरबाजी कर बस के शीशे को चकनाचूर कर दिया l

प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ जनपद से सुबह रोडवेज यूपी 65 सिटी 2288 वाराणसी के लिए निकली थी अभी वह भङसर चौराहे पर पहुंची ही थी की कुछ अराजक तत्व 8 से 10 की संख्या में मौजूद होकर बस को जबरदस्ती रोक कर पीछे से पत्थरबाजी करने लगे जिसमें बस का शीशा चकनाचूर हो गया संजोग ही रहा की बस में बैठे यात्री बाल बाल बच गए। घटना के बाद चालक अनिल सिंह यादव बस को लेकर नजदीकी थाने पहुंचा और अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया इस पर विरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है बहुत जल्द अराजक तत्वों का पहचान कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी l