विजन और इनोवेशन के साथ भविष्य उज्ज्वल: एच. ई. अनवर हलीम
नोएडा। यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा कोर एचआर - आई आर के सहयोग से आज "एचआर – कॉन्क्लेव: 2023" कार्यक्रम दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के जकरांडा सभागार में सफलता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एच. ई. अनवर हलीम, जॉर्डन में भारत के राजदूत और मुख्य वक्ता वरिंद्र कुमार वर्मा, हेड - एच आर, स्ट्रेटजी एन्ड ट्रांसफार्मेशन, मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड का मोमेंटो, अंगवस्त्र और तुलसी पौधा देकर सम्मान डायरेक्टर जनरल, प्रो. (ग्रुप कैप्टेन) ओ. पी. शर्मा और कुलपति, प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम के पहले और दूसरे सत्र के सभी विषय विशेषज्ञों का सम्मान मोमेंटो, अंगवस्त्र और तुलसी पौधा देकर प्रो. (डॉ.) भानु प्रताप सिंह, कुलपति ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एच. ई. अनवर हलीम, जॉर्डन में भारत के राजदूत ने ग्लोबल जीडीपी, अंतरराष्ट्रीय वित्त और बैंकिंग की चर्चा की। उन्होंने आगे कहा कि बिना विजन और इनोवेशन के भविष्य कैसा होगा? इसके बारे में विचार करने की जरूरत है।
मुख्य वक्ता वरिंद्र कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि मानव के पास सुपर पावर है की चर्चा करते हुए 3W, 3C और 3E के बारे में बताया। वहीं उन्होंने ध्यान और वेद के महत्त्व की भी बात की।
कार्यक्रम के पहले सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में सुश्री शान वत्स, इंफोसिस, वीर भारत, हेड, यामहा मोटर सॉल्यूशन, राज गुप्ता, जनरल मैनेजर, टीसीएस, प्रवीण और डा. अशोक कुमार सांगवान, जनरल मैनेजर, आईटी ऑपरेशन एवं गवर्नेंस परिचर्चा के प्रमुख व्यक्तित्व थे। इस सत्र में एचआर के साथ मेटावर्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की उपयोगिता, चुनौतियों, संभावनाओं एवं महत्त्व के बारे में विस्तार से परिचर्चा हुई। इस बीच विषय विशेषज्ञों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की भविष्य में संभावनाओं को लेकर अनेक सवालों के जवाब भी दिए।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विषय विशेषज्ञ सुश्री प्रीति गौतम, रिषिका वर्मा वोहरा, वरिंदर सिंह, अन्नू सिंह और अभिषेक अग्रवाल ने परिचर्चा के दौरान एचआर की कार्यप्रणाली को और तेज करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मेटावर्स के महत्त्व की बात की।
उक्त कार्यक्रम में महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नालॉजी के एचआर हेड, सुनील मिश्रा, डीन एकेडमिक, डॉ तृप्ति अग्रवाल, डिप्टी डीन एकेडमिक, डॉ स्मिता मिश्रा, सभी डीन, डिप्टी डीन, विभागाध्यक्ष और विभिन्न राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के यंग एचआर भी उपस्थित थे।
पहले सत्र के कार्यक्रम के अंत में जनरल डायरेक्टर, प्रो. (ग्रुप कैप्टेन) ओ. पी. शर्मा ने अवसाद से बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के शुरुआत में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सूरज शर्मा और श्रद्धा जोशी ने विश्वविद्यालय में चल रहे सभी पाठ्यक्रमों के साथ प्रस्तावित पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताए। कार्यक्रम का संचालन वरुण कपूर ने की।


