बी एस ए का अध्यापकों को अल्टीमेटम

बी एस ए  का अध्यापकों  को अल्टीमेटम

गाजीपुर-विशिष्ट बी0टी0सी0 शिक्षक एसोसिएशन उ0प्र0 के मांग पर दशहरा दीपावली व अन्य पर्व को ध्यान में रखते हुए डी0बी0टी0 आधार सत्यापन पूर्ण न होने से कुल 88 परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के लगभग 250 शिक्षकों के वेतन बाधित करने के अपने आदेश को आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरस्त कर दिया है।इससे शिक्षकों में हर्ष ब्याप्त है और शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के शिक्षकों के प्रति संवेदनशील व सहज ब्यवहार रखने पर प्रसन्न्ता ब्यक्त की है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के इस आदेश पर अपनी बात रखते हुए शिक्षक नेता डॉ0 दुर्गेश प्रताप सिंह ने कहा कि हम सभी शिक्षकों की मांगों पर सहृदयता पूर्वक विचार करते हुए उचित निर्णय लेने के लिए सम्मानित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को हार्दिक धन्यबाद व कोटिशः आभार निश्चित रूप से सर के इस निर्णय से लगभग 250 शिक्षकों के घर भी दशहरा,दीपावली व छठ पूजा का पर्व धूम धाम से मनाया जा सकेगा।

अब शिक्षकों का भी दायित्व है कि डी0बी0टी0 का कार्य तत्काल पूर्ण करें जिससे विभागीय कार्यो में कोई रुकावट न होने पाए।