12 नए औद्योगिक प्लग एंड प्ले पार्क विकसित करने का बजट प्रस्ताव एक स्वागत योग्य कदम - कुलमणि गुप्ता

12 नए औद्योगिक प्लग एंड प्ले पार्क विकसित करने का बजट प्रस्ताव एक स्वागत योग्य कदम - कुलमणि गुप्ता

नोएडा। राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास कार्यक्रम के तहत 12 नए औद्योगिक प्लग एंड प्ले पार्क विकसित करने का बजट प्रस्ताव एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन सरकार को मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों में सुधार पर भी विचार करना चाहिए था। बेहतर औद्योगिक माहौल के लिए उपेक्षित औद्योगिक पार्कों की पहचान करने और उनमें सुधार करने की भी आवश्यकता है जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए था ये कहना है एसोसिएशन ऑफ़ इंडियन मैनुफक्चरर्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलमणि गुप्ता का।