चैलेंजर्स ग्रुप अध्यक्ष प्रिंस शर्मा बने अनुश्रवण समिति के सदस्य

चैलेंजर्स ग्रुप अध्यक्ष प्रिंस शर्मा बने अनुश्रवण समिति के सदस्य

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अनुश्रवण समिति के सदस्य बने चैलेंजर्स ग्रुप अध्यक्ष प्रिंस शर्मा

नोएडा: चैलेंजर्स ग्रुप अध्यक्ष प्रिंस शर्मा को मिली जिले में एहम जिम्मेदारी। वृद्धाश्रम संचालन एवं उन्नयन के लिए  जिलाधिकारी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें प्रिंस शर्मा को समिति का सदस्य बनाया गया जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी रहेंगे।

गठित समिति का मुख्य उद्देश्य वृद्ध आश्रमों में निवास कर रहे वृद्धजनों तक पहुँचने वाली मूलभूत सुविधायें जैसे: रहना, खाना, पीना, सोना और प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उनमें बेहतर सुधार लाना है। जिसका प्रतिनिधित्व करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र ने अधिकारियों के साथ-साथ प्रमुख सामाजिक संगठनों को भी इस समिति में शामिल किया। प्रिंस शर्मा ने बताया कि हमारे समाज के बेघर बुजुर्गों की स्थिति को सुधारने के लिए हमें सक्रिय रूप से भागीदारी निभानी होगी।

इस मौके पर एसीपी मुख्यालय ब्रजेश कुमार, एसीएमओ टिकम सिंह, विमलेश शर्मा, नारायण स्वामी, आदि लोग मौजूद रहे ।