चैलेंजर्स ग्रुप ने छेड़ा जिले में प्रदूषण के खिलाफ महाअभियान
चैलेंजर्स ग्रुप संस्था बांटेगी 1 लाख निशुल्क मास्क
नोएडा: प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए चैलेंजर्स ग्रुप ने जिला गौतमबुद्ध नगर में जागरूकता फैलाने और निशुल्क मास्क वितरण की पहल शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत चैलेंजर्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बीएसए कार्यालय पर राहुल पवार (बेसिक शिक्षा अधिकारी) से मुलाकात कर बढ़ते प्रदूषण पर विशेष चर्चा की जिसमें संस्था द्वारा समाजहित में छेड़े इस महा अभियान से जिले के 511 सरकारी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतू आपसी सहमति दर्ज हुई, जिससे करीब 70,000 छात्र लाभान्वित होंगे।

यह कार्यक्रम जिले के विभिन्न तहसीलों में चलाया जायेगा, जिनमें बिसरख (35,898 छात्र), दादरी (10,979 छात्र), दनकौर (12,230 छात्र) और जेवर (10,889 छात्र) शामिल हैं।
अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम स्कूलों के साथ-साथ ट्रैफ़िक पुलिस व आमजन जैसे मरीजों, बुजुर्गों, सफाईकर्मियों, राहगीरों आदि के लिए भी आयोजित किये जा रहे हैं। इसी के साथ चैलेंजर्स ग्रुप छात्रों को निशुल्क मास्क उपलब्ध कराएगा और इसके साथ-साथ उन्हें प्रदूषण से बचाव संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देगा।

इस पहल को आयोजित करने का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण से छात्रों के स्वास्थ्य और जागरूकता में सकारात्मक बदलाव लाना है ताकि वे प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से भाग ले सकें। इस मौके पर सूरज झा, शैलेन्द्र चौहान, अविनाश आदि साथी मौजूद रहे।


