शहदरा गाँव में चला सफ़ाई अभियान
नोएडा।PNI News। उषा किरण संस्था ने दो अक्टूबर गांधी जयंती को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वछता शपथ के साथ की गई। बच्चों को गांधी जी के जीवन और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी दी गई।
बच्चों और विभिन्न वॉलेंटियर्स ने मिलकर सेक्टर 141, शहदरा गाँव में सफ़ाई अभियान के अंतर्गत नोएडा अथॉरिटी के कर्मचारियों के साथ शाहदरा गाँव की सफ़ाई क़री और गाँव के लोगों को स्वच्छता का महत्व बताकर जागरूक किया।


