छठ व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा
नोएडा। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही लोक आस्था एवं सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन हुआ। उगते सूर्य की उपासना के बाद छठ व्रतियों ने पारण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास तोड़ा। इस अवसर पर छठ पूजा समिति सेक्टर -82 के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र ने पॉकेट -7 सेन्ट्रल पार्क में उगते हुए सूर्य को अर्घ दिया एवं भगवान भास्कर से कहा की विश्व का कल्याण करे सूर्योपासना करने से छठी माता प्रसन्न होकर परिवार में सुख, शांति, धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं।

सूर्यदेव की पूजा, अनुष्ठान करने से अभीष्ट फल की प्राप्ति होती है।व्रती का 36 घंटे से चले आ रहे निर्जला उपवास भी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न होगा। सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रती पारण करेंगी। एवं छठ पूजा करने से हर मनोकामना पूरा होता है सरकार छठ पूजा पर अवकाश घोषित करे।
इस अवसर पर शैलेन्द्र मिश्र, मुरारी झा, किशुन जी झा, संतोष यादव, रमेश वर्मा, रणजीत पटेल, पपु सिंह, अशोक दास,राम भरोष झा राम बाबू झा ,विजय झा ,महाकाली देवी, रानी झा ,राघव झा ,किशन यादव , मनीष झा ,बलराम कर्ण,अरुण ठाकुर, प्रेम चंद्र झा, अमित गुप्ता, अभिनाश नंदन शर्मा, अजय झा , अजय जी , विजय झा ,विपिन झा, मदन मिश्र ,संजय शुकला, देवमणि शुक्ला काफी लोग उपस्थित हुए।


