कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर को मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड उ.प्र. में प्रथम स्थान मिलने पर किया सम्मानित

कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर को मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड उ.प्र. में प्रथम स्थान मिलने पर किया सम्मानित

नोएडा: आज महिला उन्नति संस्था का एक प्रतिनिधि मंडल  नोएडा सेक्टर 108 पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मुलाकात कर उन्हें महिला उन्नति संस्था का सम्मान प्रतीक चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया,

महिला उन्नति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल वर्मा ने बताया की  मुख्यमंत्री दर्पण पोर्टल पर 47 बिंदुओं पर आकलन किया जाता है, सभी बिंदुओं पर गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर को  उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है,

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत महिला उन्नति संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सभी को आगे आना होगा पुलिस आम लोगों की सुरक्षा को लेकर हर आवश्यक कदम उठा रही है,आम जनमानस को और अधिक सुरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है, संगठन के साथ मिलकर महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे

कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने जनपद मे महिला सुरक्षा के ठोस कदम उठाए जाने पर जोर दिया। वही जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने जिले में हो रही गतिविधियों से संबंधित एवं पीड़ित महिलाओं की अधिक से अधिक मदद करने हेतु सहयोग की बात कही ।

 प्रतिनिधि मंडल में  संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रणवीर चौधरी,
 पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ वंदना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम सिंह, गौतमबुद्ध नगर की  जिला प्रभारी सीमा रावत और प्रदेश के महासचिव  डॉ ओमवीर सिंह बघेल आदि मौजूद रहे ।