गुलमोहर में लगा वैक्सीनेशन कैम्प, सभी आयु वर्ग के लोगों ने ली सुरक्षा की खुराक

गुलमोहर में लगा वैक्सीनेशन कैम्प, सभी आयु वर्ग के लोगों ने ली सुरक्षा की खुराक

गाजियाबाद।PNI News। महानगर के राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव कोरोना महामारी के प्रति सजगता दिखाने में सदैव ही अग्रणी रहा है। इसी क्रम में गुलमोहर आरडब्लूए ने सोसायटी के लोगों की सुरक्षा के लिए आरडब्लूए कार्यालय में ही वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन करवाया जिसमें 15 वर्ष की आयु से ऊपर सभी लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।
गुरुवार को गुलमोहर एन्क्लेव आरडब्लूए कार्यालय में कोविड टीकाकरण कैम्प का आयोजन कराया गया। आरडब्लूए पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इस कैम्प का आयोजन कराया। वैक्सीनेशन कैम्प में 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को कोवैक्सीन का टीका लगाया गया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को उनकी पहली डोज़ के अनुसार ही कोविशील्ड व कोवैक्सीन की डोज़ लगाई गई। इसके साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को भी उनकी दोनों टीकों के अनुसार ही कोविशील्ड व कोवैक्सीन की बूस्टर डोज़ लगाई गई। सभी लोगों को कोरोना की पहली, दूसरी व बूस्टर डोज़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैम्प में शामिल हुईं डॉ आकांक्षा व एएनएम प्रतिभा के द्वारा लगाई गई। इस बारे में आरडब्लूए अध्यक्ष मनवीर चौधरी ने बताया कि कोरोना महामारी को मात देने के लिए कोविड नियमों का पालन व वैक्सीन लगवाना ही सबसे उत्तम उपाय है। वहीं उपाध्यक्ष जीसी गर्ग ने कहा कि सोसायटी के सभी लोगों की सुरक्षा के लिए ही वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन करवाया गया है। जिससे पूरी सोसायटी में ये भयंकर बीमारी पैर ना पसार सके। मीडिया प्रभारी गौरव बंसल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सोसायटी में अब तक तीसारा वैक्सीनेशन कैम्प लगवाया गया है। जिससे सरकार द्वारा कोरोना महामारी की रोकथाम के प्रयास में सहयोग किया जा सके।