छठी किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का डिप्टी कलेक्टर कोमल पंवार ने किया शुभारंभ











मलकपुर इनडोर स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय छठी किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का डिप्टी कलेक्टर कोमल पंवार ने किया शुभारंभ किया, प्रतियोगिता में ए. एस. मार्शल आर्ट एकेडमी का दबदबा जिसमें 80 बच्चों ने भाग लिया द्रोणा मल्टी स्पोर्ट्स अकैडमी दनकौर ने द्वितीय स्थान, नोएडा मार्शल आर्ट एकेडमी बेहतर प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान पर रही जिसमे रौनक स्वर्ण पदक, प्रिंस स्वर्ण पदक , अनुया तयाल स्वर्ण पदक, अंजना पुरुष्टि स्वर्ण पदक, माही सिंह स्वर्ण पदक, मान्या सिंह स्वर्ण पदक, धैर्य स्वर्ण पदक, विवेक रजत पदक , छोटू रजत पदक, गुंजन कृष्णा रजत पदक, प्राप्त किया।
रेफरी अंकित तोमर, विमल थापा, नीरज, सोनू कुमार, अमित कुमार, प्रवेश कुमार, रहे कोच कपिल नागर, वर्षा गौतम, सुनील कुमार रहे।
किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ गौतम बुद्ध नगर के महासचिव जफर खान, वाइस चेयरमैन आशीष कुमार शर्मा, जिला ओलंपिक संघ के महासचिव प्रमोद कुमार, उप क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर ने इस उपलब्धी पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



