छात्र-छात्राओं व आचार्यों की जिला समता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

छात्र-छात्राओं व आचार्यों की जिला समता प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

नोएडा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबंध जनपद गौतमबुद्ध नगर के समस्त विद्यालयों की सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में छात्र-छात्राओं व आचार्यों की जिला समता प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया l जिसमें 105 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग  किया । छात्र-छात्राओं के शिशु  वर्ग में प्रथम स्थान  सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा तथा द्वितीय स्थान  सरस्वती बाल मंदिर रबूपुरा का रहा। बाल वर्ग में  प्रथम स्थान भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर नोएडा व द्वितीय स्थान सरस्वती बाल मंदिर रबूपुरा का रहा । तरुण वर्ग में प्रथम स्थान सरस्वती बाल मंदिर रबूपुरा व द्वितीय स्थान भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर नोएडा का रहा।

आचार्यों  के प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान सरस्वती शिशु मंदिर नोएडा तथा माध्यमिक स्तर पर प्रथम स्थान भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर नोएडा का रहा l

कार्यक्रम का शुभारम्भ आए अतिथियों ने  मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं   पुष्पार्चन कर किया l प्रतियोगिता के अंत में परिणाम की घोषणा  विद्या मंदिर नोएडा के प्रधानाचार्य सोमगिरि गोस्वामी ने किया  तथा रबूपुरा के प्रधानाचार्य रामकरण दक्ष ने छात्र-छात्राओं को शुभाशीष दिया ।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश वीर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए आगामी सूचनाओं से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।