युगधारा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने कैदियो को गर्म कपड़ो का किया वितरण

युगधारा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने कैदियो को गर्म कपड़ो का किया वितरण

लुक्सर, ग्रेटर नोएडा स्थित जिला कारागार मे सामाजिक संस्था युगधारा फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया ने कैदियो को गर्म कपड़ो का वितरण किया..संस्था की अध्यक्ष डॉ श्वेता त्यागी ने ऐसे ही जरूरतमंदो की जरूरत पूरा करने का अपना संकल्प दोहराया ।

महासचिव कपिल त्यागी ने बताया कि जेल मे निरंतर सामाजिक कार्य करने का भरोसा दिलाया अधीक्षक बृजेश कुमार, जेलर राजीव सिंह, जेलर संजय शाही, महिला जेल प्रभारी मनोरमा सिंह को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया व सभी अधिकारियो ने संस्था द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की व संस्था को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया। 

इस कार्य में संस्था के सदस्य ज्योति त्यागी, संदीप कुमार, मीना रावल, रिषभ ने अमूल्य योगदान दिया।