आरटी इंडिया के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता

आरटी इंडिया के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल हुए फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान हुआ आरटी इंडिया चैनल का भव्य शुभारंभ

नोएडा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के अवसर पर शुक्रवार शाम राजधानी स्थित आईटीसी मौर्य होटल में बहुप्रतीक्षित रशिया टुडे (आरटी) इंडिया (RT India) चैनल का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. गुप्ता भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने इस ऐतिहासिक मौके पर शामिल होने को अपने लिए सम्मान और गर्व का क्षण बताया। 

रूसी राष्ट्रपति ने आरटी की प्रधान संपादक मार्गारीटा सिमोनियन  के साथ इस चैनल का उद्घाटन किया हैं।
विश्वभर में अपनी बेबाक और बहुआयामी पत्रकारिता के लिए प्रसिद्ध प्रसिद्ध वैश्विक न्यूज नेटवर्क RT (Russia Today) ने अब भारत के लिए एक नए अंग्रेजी भाषा के चैनल की शुरुआत की है। जिसे दोनों देशों के बीच मीडिया क्षेत्र में सबसे बड़े सहयोग के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम में देश-विदेश के अनेक प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।  डॉ. डी.के. गुप्ता ने कहा, “RT

आरटी इंडिया के लॉन्च कार्यक्रम में शामिल होना मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है। यह केवल एक चैनल का शुभारंभ नहीं, बल्कि भारत और रूस की मजबूत व ऐतिहासिक मित्रता का प्रतीक है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान आयोजित यह शाम दोनों देशों के गहरे होते संबंधों और वैश्विक मीडिया सहयोग का महत्वपूर्ण पड़ाव है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानता हूं कि इस क्षण का प्रत्यक्ष साक्षी बन सका। उन्होंने आगे कहा कि इस नई मीडिया पहल से भारत–रूस संबंधों को नई दिशा मिलेगी और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारत की आवाज और अधिक प्रभावशाली रूप से सामने आएगी।
समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने आरटी इंडिया के उद्देश्यों, कार्यक्रम संरचना और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता के सिद्धांतों पर विस्तृत प्रस्तुति का अवलोकन किया। बताया गया कि यह चैनल भारत और वैश्विक मुद्दों पर संतुलित, स्वतंत्र और गहन समाचार विश्लेषण प्रस्तुत करेगा।

रूस और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों के बीच यह मीडिया साझेदारी एक नया आयाम जोड़ती है। आरटी इंडिया का आगमन वैश्विक मीडिया परिदृश्य में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा और दोनों देशों के बीच सूचना एवं विचारों के आदान-प्रदान को नई गति देगा।

डॉ. डी.के. गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत में रूसी दूतावास को इस अवसर के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि भारत–रूस की यह साझेदारी भविष्य में और मजबूत होगी और दोनों देशों के बीच नए अभियानों व सहयोग के रास्ते खुलेंगे।