औषधि निरीक्षक ने दो मेडिकल स्टोर से औषधि के 2 नमूने किए संगृहीत
नोएडा। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर के निर्देशों व प्राप्त शिकायत की जांच के क्रम में मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों की मानकों के अनुरूप पर्याप्त उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारीगण निरंतर स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कर रहे हैं।

औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि बदलते मौसम के चलते बुखार, खंसी एवं अन्य बीमारी में प्रयुक्त औषधि की गुणवत्ता एवं संबंधित क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच के क्रम में मनी मेडिकल स्टोर से एक एनटीबीओटिक औषधि का नमूना संग्रहित किया गया है, मौके पर इन औषधि के बिल के साथ अन्य 6 दवाओं के क्रय विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं किए गए जिस पर मेडिकल स्टोर को तीन दिन में बिल प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया।

वही एक अन्य हलदर मेडिकल से एक एंटी बीओटीक औषधि का नमूना सील किया गया। मौके पर औषधि का बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्तिथ में अगले तीन दिनों में बिल प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि मेडिकल स्टोर के क्रय विक्रय अभिलेखों की जांच यह सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है की किसी भी मेडिकल द्वारा किसी बिना या अवैध लाइसेंस धारी को औषधि का क्रय विक्रय तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जिनकी रिपोर्ट आने पर एवं विवेचना करने पर आग्रिम कार्यवाही औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम 1940 के अन्तर्गत नियमनुसार की जाएगी। औषधि निरीक्षक द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में सभी प्रकार की दवाइयां मानकों एवं गुणवत्ता के साथ सभी मेडिकल स्टोर्स पर बिक्री सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आगे भी इसी प्रकार अभियान संचालित करते हुए मेडिकल स्टोर्स की जांच की जाएगी।


