5-6 नवंबर को होगा आठवां बाबा शीतल कुश्ती गोल्ड प्रतियोगिता का आयोजन
नोएडा। बाबा शीतल मैमोरियल ट्रष्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 वां बाबा शीतल कुश्ती गोल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से राष्ट्रीय स्तर के कम से कम 500 से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगें वही इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में फ़िल्म स्टार व सांसद मनोज तिवारी, क्षेत्रीय सांसद डॉ महेश शर्मा सहित तीनों विधानसभा के विधायक व अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

प्रत्येक वर्ष बाबा शीतल मैमोरियल ट्रष्ट द्वारा देश के पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता हैं जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से आये पहलवान इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं उसी कड़ी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा शीतल मेमोरियल ट्रष्ट द्वारा आठवां बाबा शीतल कुश्ती गोल्ड प्रतियोगिता का आयोजन नोएडा के मिनी इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं जो आगामी 5 नवम्बर से 6 नवम्बर तक होगा।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बाबा शीतल मेमोरियल ट्रष्ट के अध्यक्ष सत्यपाल यादव ने बताया कि इस वर्ष बाबा शीतल मेमोरियल ट्रस्ट आठवा बाबा शीतल कुश्ती गोल्ड प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा हैं जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से करीब पाँच सौ से अधिक पहलवान प्रतिभाग करेंगें वही इस बार इस प्रतियोगिता को पाँच भागों में बांटा गया हैं जिन्हें प्रथम से लेकर पंचम टाइटल का नाम दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि इस कुश्ती प्रतियोगिता में होने वाली अपार भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं जिसमें वालंटियर के साथ साथ पुलिस बल भी तैनात किया जायेगा जिसके लिए बाबा शीतल मेमोरियल ट्रष्ट द्वारा गौतमबुद्ध नगर के कमिश्नर अलोक सिंह से अनुरोध किया गया हैं और ट्रष्ट द्वारा आशा कि गई हैं कि इस दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन में सुरक्षा कि दृष्टि से पुलिस प्रशासन अपना पूरी तरह से सहयोग प्रदान करेगा। वही गोल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में पाँच टाइटलों में भारत केसरी, भारत कुमार, भारत वीर अभिमन्यु, भारत बाल केसरी और भारत बाल भीम के रूप में कुश्ती प्रतियोगिता होंगी। जिसमें महिला पहलवान भी इस कुश्ती प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकती हैं।
ट्रस्ट के संरक्षक राकेश यादव ने बताया कि इस गोल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में देश के अनेक प्रदेशों से राष्ट्रीय स्तर के पाँच सौ से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगें वही इस कुश्ती प्रतियोगिता को पाँच भागों में बांटा गया हैं, जिसमें प्रथम टाइटल में भारत केसरी 82 किलो से अधिक वजन के पहलवान हिस्सा लेंगें जिसमें प्रथम स्थान आने वाले को एक लाख, इक्यावन हजार रुपये, वही दूसरे स्थान पाने वाले को 71 हजार व तीसरे स्थान पाने वाले को 51 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किये जाएंगे।
द्वितीय टाइटल में भारत कुमार -75 किलोग्राम से अधिक के पहलवान भाग लेंगे जिसमें क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले पहलवानों को एक लाख, 51 हजार व 31 हजार रुपये का इनाम दिया जायेगा।
तृतीय टाइटल में भारत वीर अभिमन्यु जिसमें 68 किलोग्राम से अधिक के पहलवान प्रतिभाग करेंगें जिन्हें क्रमशः 61 हजार, 31 हजार व 21 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे।
इस प्रेसवार्ता के दौरान शीतल मैमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतपाल यादव, संरक्षक राकेश यादव, ट्रष्टि सुन्दर यादव, संरक्षक भाटी पहलवान सहित ट्रष्ट के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।


