एकता - आकाश ने सजोडे किया 11 का प्रत्याख्यान
तप अनुमोदना :शाहदरा सभा, दिल्ली
दिल्ली। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के मंगलकारी आशीर्वाद से व उनकी प्रबुद्ध सुशिष्या साध्वी अणिमाश्री ठाणा 5 की प्रेरणा से साध्वी प्रमुखा विश्रुतविभा की संसार पक्षीय भांजी एकता
धर्मपत्नी आकाश (सुपुत्र-स्व. बाबूलाल लुनिया-चाडवास निवासी-रामपुरी प्रवासी) ने सजोडे ग्यारह, मंजू बैद धर्मपत्नी कन्हैया लाल (नाल निवासी-रामनगर,कृष्णानगर,दिल्ली प्रवासी) ने 27 नमन मुनि के संसार पक्षीय बड़ी मम्मी, पार्श्व मुनि के संसार पक्षीय मम्मी विधा धर्मपत्नी पुखराज डागा (पुत्रवधु झंवर लाल संतोष देवी डागा गंगाशहर निवासी- वेस्ट आज़ाद नगर प्रवासी दिल्ली) ने 14 की तपस्या का प्रत्याख्यान किया।
साध्वी अणिमाश्री व सहवर्ती साध्वियों ने मधुर गीतिका के माध्यम से तपस्वी बहिनों व भाई की अनुमोदना करते हुए उपस्थित श्रावक श्राविकाओं को तप करने की प्रेरणा प्रदान करवाई।
ओसवाल समाज के अध्यक्ष आनंद बुच्चा ने तपस्विनी बहिनों व भाई के तप के प्रति वक्तव्य के माध्यम से व लुनिया परिवार की बहिनों ने गीतिका के माध्यम से अनुमोदना के भाव रखे।
शाहदरा सभा परिवार द्वारा तपस्विनी बहिनो व भाई का साहित्य से सम्मान किया गया।


